August 8, 2026 2:26 am

मलिहाबाद के सरकारी विद्यालय के बच्चों को खेल कूद,रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के ब्लॉक संसाधन केंद्र मलिहाबाद में दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आज संपन्न हुए। खंड शिक्षा अधिकारी पद्म शेखर मौर्य जी ,एआरपी सत्य प्रकाश , योगेश द्विवेदी , प्रधानाअध्यापिका प्राथमिक विद्यालय बख्तियार नगर , शहजादपुर एवं उर्दू मीडियम मलिहाबाद द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

विशेष शिक्षक कंचन रावत ,श्रद्धा द्विवेदी , पिंकी शर्मा व मनीष यादव ने बताया कि विकासखण्ड माल, मलिहाबाद व काकोरी के लगभग 51 दिव्यांग बच्चों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

दृष्टि बाधित बच्चों की छूकर पहचान की प्रतियोगिता में काकोरी से लाडो, माल से सुनैना को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। 50 मी फ्रॉग रेस बालक वर्ग में अनुज मलिहाबाद को प्रथम स्थान, माल से आमिर को दूसरा व मलिहाबाद से शुभम को तृतीय स्थान मिला।

रंगोली प्रतियोगिता में मलिहाबाद को प्रथम स्थान, माल को द्वितीय स्थान एवं काकोरी को तृतीय स्थान मिला एवं मेंढक दौड़ बालिका वर्ग में आशिकी प्रथम ईशानी द्वितीय व अनुप्रिया तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

गायन प्रतियोगिता में सुनैना माल को प्रथम स्थान, लाडो काकोरी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।खंड शिक्षा अधिकारी पद्मशेखर मौर्य जी के निर्देशन में सभी विजयी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष शिक्षक माल के रामचंद्र तथा ब्लॉक काकोरी से अरुण मिश्र, संजीव मिश्रा ने बच्चों को प्रतिभाग कराकर अपना पूरा योगदान दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!