August 8, 2026 2:18 am

मलिहाबाद क्षेत्र में हुआ ब्लॉक स्तरीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में आज ब्लॉक स्तरीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 -26 का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद पदमशेखर मौर्य के दिशा निर्देशन में महमूद नगर खेल मैदान में किया गया।

जिसमें विकासखंड मलिहाबाद की सभी 11 न्याय पंचायत के स्कूलों ने प्रतिभाग़ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद पद्म शेखर मौर्य द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश कुमार की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया उसके बाद कंपोजिट विद्यालय मिर्जागंज के बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनकोटी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। उसके बाद प्राथमिक स्तर बालक दौड़ से प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

50 मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बाकी नगर के समीर को प्रथम स्थान शिव को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ 100 मीटर दौड़ में शिव बेसिक विद्यालय महमूद नगर को प्रथम स्थान दीपक भदेसर में को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ 200 मी प्राथमिक स्तर उस्मान कसमंडी कला को प्रथम स्थान शिव बेसिक विद्यालय महमूद नगर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय बाकी नगर के समीर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ दृश्य को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ प्राथमिक स्तर बालक कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय बाकी नगर विजेता रहा एवं साहिल मऊ विजेता रही प्राथमिक स्तर खो खो कसमंडी कला विजेता एवं प्रा बाकी नगर उपविजेता।

प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 50 मीटर मे आयुषी प्राथमिक विद्यालय बाकी नगर 100 मीटर में पायल शहजादपुर 200 मीटर दौड़ में आयुषी प्राथमिक विद्यालय बाकी नगर लंबी कूद आयुषी प्रा वि बाकी नगर कबड्डी प्राथमिक विद्यालय बाकीनगर एवं खो खो प्राथमिक विद्यालय बाकी नगर विजेता रहा। प्राथमिक स्तर में ओवरआल चैंपियन न्याय पंचायत ज़िंदौर प्राथमिक विद्यालय बाकी नगर रहा उच्च प्राथमिक स्तर बालक 100 मीटर दौड़ में विवेक ups सेंधरवा 200 मी नितिन यूपीएस कनार 400 मी दिवंश यूपीएस मलहा लंबी कूद शिव यूपीएसस सेंधरवा गोला फेक श्लोक यूपीएस कसमंडी कला चक्का फेक श्लोक यूपीएस कसमंडी कला शतरंज उत्कर्ष यूपीएससी सेंधरवा कबड्डी यूपीएस मलहा खो खो यूपीएस पुरवा विजेता रही ।उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 100 मी अंशिका यूपीएस पुरवा 200 मीटर दौड़ लक्ष्मी यूपीएस सेंधारवा 400 मीटर दौड़ लक्ष्मी यूपीएस सेंधरवा लंबी कूद विजयलक्ष्मी महमूद नगर गोला फेक अंशिका कसमंडी कला चक्का फेक अंशिका यूपीएस कसमण्डी कला शतरंज स्वाती यूपीएस बिराहिम पुर कबड्डी यूपीएस तिरगवां और खो खो यूपीएस तिरगवां विजेता रहा ओवरऑल चैंपियन न्याय पंचायत ज़िंदौर रही।

मंच का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश कुमार एवं यादबेंद्र पांडे द्वारा किया गया निर्णायक मंडल में अभय तिवारी, देवेंद्र कुमार, इंद्रेश कुमार, दिनेश कुमार पांडे, संजय जोशी, वीरेंद्र कुमार, फहीम बेग, अवधेश कुमार रहे।

इस अवसर पर स्वतंत्र कुमार ममता त्यागी एआरपी प्रीति सक्सेना , हरिशंकर राठौर वीरेंद्र आजाद उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश कुमार ब्लाक मंत्री फहीम बेग रेहान अली अर्चना तिवारी सुनीता सिंह श्वेता कश्यप अकील अहमद जय शंकर मीनू दिनेश चौधरी मनोज कुमार शुक्ला अनिल स्वतंत्र कुमार ममता त्यागी अमनअली अनिल कुमार सत्य प्रकाश पांडे योगेश कुमार विमला चंद्र मंजू चौधरी राखी वर्मा धीरज सिंह मोहम्मद उमर एवं बहुत से स्कूलों के शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!