August 8, 2026 2:22 am

मलिहाबाद तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

आई हुई कुल 68 शिकायतों में से 10 का मौके पर ही निस्तारण, शेष शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया

मलिहाबाद लखनऊ। शनिवार को मलिहाबाद तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम अंकित कुमार की अध्यक्षता में हुआ।

जिसमें कुल 68 शिकायतें आई जिसमें 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस पर कुशल खेड़ा निवासी संजीत कुमार ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी भूमि खसरा संख्या 922 जो कि पैतृक भूमि है। मकान बना रहा कर रहता है। उसी गांव के ही रंजीत, राजाराम ने प्रार्थी के घर के आगे गड्ढा खोद दिया है। जिसमें पानी का भराव हो रहा है। जिससे पीड़ित का मकान गिरने की कगार पर है। विपक्षियों से शिकायत करने पर लड़ाई झगड़ा पर आमादा हो जाते है।

साहिलामऊ निवासी कामिल ने शिकायती पत्र देकर गांव के किनारे बस स्टैंड की मांग की है।

वहीं गांव के किनारे लगे बोर्ड पर गलत नाम लिखा है इसको सही करने की मांग की है। वहीं भतोइया निवासी विजय कुमार ने बताया कि उसने पशु आश्रय केंद्र कैथुलिया से गोवंश लिए थे। जिसका मासिक किस्त साल 2023 से खाते में नहीं आया है।

जिसे प्रार्थी कई बार इधर-उधर शिकायत कर चुका है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस मौके पर तहसीलदार पूजा चौधरी,एसीपी मलिहाबाद विनीत सिंह, बीडीओ मलिहाबाद सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!