मलिहाबाद, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में शुक्रवार को गोपेश्वर गौशाला में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के जन्मदिन के पूर्व लाल चंदन का पेड़ लगाकर लंबी उम्र की कामना की।
आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद स्थित गोपेश्वर गौशाला में आज शनिवार को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का जन्मदिन उत्साह संग के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए बैठक कर रणनीति तैयार की गई।जन्मदिन की पूर्व संध्या पर लाल चंदन का पेड़ लगाकर कैबिनेट मंत्री की दीर्घायु की कामना की गई।
इस मौके पर गोपेश्वर गौशाला प्रबंधक उमाकांत गुप्ता , माल व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता , देवम रेस्टोरेंट ऑनर विकास पाठक , पूर्व पार्षद इशू गुप्ता , मलिहाबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता उपस्थित रहे।




