August 8, 2026 2:22 am

मलिहाबाद में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के के मलिहाबाद थाना के अंतर्गत ग्राम मुंजासा गांव से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी कि काकोरी स्टेशन और मलिहाबाद स्टेशन के बीच डाउन रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर जल्द ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की।

मृतक युवक ग्रे कलर की पैंट और चेक वाली शॉर्ट पहने हुए था। उसके एक हाथ पर ‘मेवालाल’ नाम लिखा हुआ था। अतिरिक्त थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 44 वर्ष है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!