मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद ब्लॉक के क्षेत्र में आज गुरुवार को दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा द्वारा गठित टीम द्वारा ब्लॉक परिसर के मलिहाबाद में एक विशेष चिकित्सा मूल्यांकन शिविर (पीएम मेडिकल असेसमेंट कैंप) का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
इस शिविर में दूर दराज के ग्रामीण इलाकों से आए हुए 54 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । इस विशेष कैंप का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों की मदद करना था जिन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शिविर में जिले से आई डॉक्टर की एक विशेषज्ञ टीम ने बच्चों की गहन जांच की जिसके बाद मौके पर ही 22 बच्चों को दिव्यागता प्रमाण पत्र जारी किए गए।
इस अवसर पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा संदीप तिवारी,खंड शिक्षा अधिकारी पद्मशेखर मौर्य और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ अमरेश सिंह भी मौजूद रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में मलिहाबाद , माल और काकोरी के समस्त स्पेशल एजुकेटर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।इस तरह के शिविर दिव्यांग बच्चों को सरकारी सुविधाओं और लाभ दिलाने का प्रयास अहम योगदान साबित होगा।




