August 8, 2026 2:17 am

मलिहाबाद में सड़क हादसेमें मोटरसाइकिल सवार की मौत, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेजा

मलिहाबाद। थाना क्षेत्र के सरावां गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष अपने घर के पास आम के बाग में आम तोड़ने जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया।

हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव की शिनाख्त की और मनीष के परिजनों को सूचित किया। परिवार में पिता संजय,माता सीमा, भाई विशाल और साहिल तथा एक बहन हैं। घटना की खबर सुनते ही परिजन विलाप करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार हुए ट्रक का पीछा किया और उसे रहीमाबाद थाने के पास से धर दबोचा। घटनास्थल से मलिहाबाद से रहीमाबाद थाना क्षेत्र मे पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!