मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद क्षेत्र में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार भाजपा की संविधान विरोधी सोच के खिलाफ एवं पीडीए के हक और अधिकारों की रक्षा हेतु प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा ‘पीडीए चर्चा’ का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र मलिहाबाद के सेक्टर महमूदनगर ढाल के प्रभारी रिजवान खान व कार्यक्रम की प्रभारी विजयश्री गौतम के द्वारा महमूदनगर ढाल गांव में पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ क्षेत्रीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत व संचालन विधानसभा अध्यक्ष सोनीष मौर्य व महासचिव पन्नालाल रावत ने संयुक्त रूप से किया।
जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश सचिव रूप नारायण यादव, पूर्व मंत्री इंसराम अली,जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान,विधानसभा अध्यक्ष सरोजनीनगर चंद्रशेखर यादव,जिला निर्वाचन प्रभारी टीबी सिंह,निवर्तमान प्रत्याशी सोनू कनौजिया,पूर्व ब्लाक प्रमुख खुदादाद खान,पूर्व प्रत्याशी राजबाला रावत,राज्जनलाल यादव,राम नारायण रावत,दशरथ यादव,सांसद प्रतिनिधि बचान यादव,शायन अख्तर अल्वी,मोहम्मद इब्राहिम मंसूरी,लाला रमीज खान,असर्फी लाल गौतम,मेहनाज खान,मुईन खान,अरशद हुसैन,चांद खान,इशाक गाजी, सहकारी संघ लिमिटेड काकोरी सभापति केशरी राव धारा सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।




