मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में आज शनिवार को जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर उपस्थित फरियादियों ने अपनी अपनी जन समस्याएं बताने के लिए किसानो की जन समस्याएं सुनकर निस्तारण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया जिसमें सैकड़ो संबंधित विभागों की शिकायतें दर्ज की गई
लेकिन इस सभागार में इतनी भयंकर गर्मी में किसानों ने अपनी-अपनी शिकायत देने के लिए इधर से उधर खड़े रहे लोग तरबतर पसीने से परेशान रहे और प्रशासन की लापरवाही सामने देखने को मिली है की मीडिया कर्मी एवं पत्रकारों के लिए कोई भी स्थान बैठने के लिए नहीं चिन्हित किया गया खबर कवरेज करने के लिए इधर से उधर टहल घूम कर खबर कवरेज किया लेकिन प्रशासन को इस बात को ध्यान नहीं दे रहे हैं और किसानों ने बताया कि इस भयंकर गर्मी में आप लोग खबर कवरेज करने के लिए आते हैं लेकिन जब आपकी नहीं सुनवाई हो रही तो भला हम लोगों की क्या होगी ऐसे में बैठने के लिए स्थान चिन्हित किया जाए और इसमें ऐसी लगवाई जाए जिससे राहत मिल सके । मोहम्मद टोला निवासी मुख्तार पुत्र सुरगी ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरी वृद्धा पेंशन मिलती थी जो लगभग चार महीना से नहीं मिल रही तब से वृद्धा पेंशन के लिए बहुत बड़ी सहारा था लेकिन जो अब नहीं मिल रही है प्रार्थी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है जिसके लिए पेंशन नहीं मिलने से प्रार्थी बहुत अधिक परेशान है जिससे वृद्धा पेंशन दिलवाई जाए इसी तरह ग्राम अमरपुर में सरकारी सड़क को खुद कर घरों का गंदा पानी सड़कों पर जिससे लोगों को आने जाने के लिए बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्राम पंचायत हाटौली निवासी अनुराग मौर्य ने शिकायत दर्ज कराया की हमारे ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान एवं सचिव के द्वारा विकास कार्यों में की गई गड़बड़ी एवं घोटाला की शिकायत लगातार 6 महीने से अधिक हो रहे हैं फिर भी ब्लॉक से लेकर जिले के उच्च अधिकारियों एवं कर्मचारी स्तर पर करने के बावजूद भी जिसकी जांच करने का आदेश डीपीआरओ को सोपा गया था परंतु मौके पर पहुंच कर वर्तमान प्रधान एवं सचिव से मिलकर झूठी रिपोर्ट बनाकर और तैयार करके शासन को भेजा गया था परंतु आज पुना तहसील दिवस में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर बुलाकर डीपीआरओ को फटकार लगाते हुए डीपीआरओ ने मौखिक अपनी गलती मनी और कहा कि सही जांच कर रिपोर्ट बनाकर भेजने को कहा गया ग्राम अंबर खेड़ा माजरा सस्पन के वर्तमान प्रधान अमिताब अहमद ने अपने ही ग्राम पंचायत में तालाब की नीलामी अपने ही नाम पट्ट करने का प्रस्ताव बनाकर तैयार करके शासन को भेज दिया गया उसी जमीन को फरमाइश करने के लिए आज समाधान दिवस में जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया देखा और तुरंत तत्काल पट्टा निरस्त करने का आदेश अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कल शिकायती पत्र 146 दर्ज किया किए गए जिसमें मौके पर 46 शिकायतों का निस्तारण कराया गया शेष शिकायतों का निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी को निर्देशित किया गया ।इसअवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे हैं।



