August 8, 2026 2:17 am

महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में आज महान संत आदिकवि के महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउंडेशन (मंत्रालय सामाजिक न्याय और अधिकारिता), भारत सरकार के अंतर्गत श्री बालाजी महिला कल्याण संस्थान द्वारा हनुमान प्रसाद रास्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है।महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती प्रतिवर्ष अश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है, जो इस वर्ष 17 अक्टूबर को पड़ा है । यह दिन हमें उनके जीवन और कार्यों को याद दिलाता है, जिन्होंने हमारी संस्कृति और साहित्य को समृद्ध बनाया है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन और कार्यों को याद करना और उनके संदेशों को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में ⁠महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन और कार्यों पर व्याख्यान मुख्य अतिथि श्री मुकेश शर्मा जी MLC, लखनऊ जी ने मंच से सबको सम्बोधित किया। ⁠रामायण के पाठ और व्याख्यान स्कूल की प्रिन्सिपल डॉक्टर अपर्णा त्रिपाठी ने की ⁠सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शन में बच्चों ने हिस्सा लिया, बच्चों को क्विज़ प्रतियोगिता और निबंध कारिक्रम में सम्मानित और पुरस्कार दिए गए। 500 स्कूल के बच्चे और 200 से अदिक अतिथि कार्यक्रम में रहे, भोजन सबको प्राप्ति के बाद कार्यक्रम ख़त्म हुआ।इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउंडेशन (मंत्रालय सामाजिक न्याय और अधिकारिता), भारत सरकार के अंतर्गत श्री बालाजी महिला कल्याण संस्थान द्वारा किया गया है। इसमें हनुमान प्रसाद रास्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज का सहयोग है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!