लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सोमवार को डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सफाई अभियान चलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।वहीं निदेशक प्रो सोनिया नित्यानंद ने सभी शैक्षिक, गैर शैक्षिक,अधिकारियों, एमबीबीएस एवं नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को अहिंसा के प्रति शपथ दिलाई। इसी क्रम में डीन प्रो. प्रद्युमन सिंह एवं सीएमएस प्रो.अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छता ही सेवा’ श्रमदान, राष्ट्रीय आह्वान भी किया गया। साथ ही पोस्टर विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र वेलफेयर समिति से डॉ विभा गंगवार फिजियोलॉजी,प्रो शैली महाजन दंत चिकित्सा,आयोजन सचिव, प्रो विनीता मित्तल माइक्रोबायोलॉजी, प्रो धर्मेंद्र श्रीवास्तव, डॉ इति स्थापक एनाटोमी,डॉ मनीष कुलश्रेष्ठ बायोकेमिस्ट्री, डॉ अनामिका एनाटोमी, निमिशा सोनकर डॉयरेक्टर कैंप, सुमन सिंह नर्सिंग ऑफिसर, अखिलेंद्र वर्मा, अभिषेक पांडे, एमबीबीएस एवं बीएससी नर्सिंग छात्र,संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं अधिकारियों के साथ मिलकर संस्थान के इलाको में श्रमदान किया गया। इसे के साथ ही गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाकर ‘स्वच्छांजलि’ अर्पित की गई।




