August 8, 2026 2:18 am

महिला का चादर में लिपटा हुआ मिला शव

दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका

लखनऊ। (संवाददाता) जानकीपुरम क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर बदमाशों ने महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। महिला का चादर में लिपटा हुआ शव शुक्रवार को अजनहर कलॉ गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। आंशका व्यक्त की जा रही है कि दुराचार के बाद उसकी हत्या या फिर किसी करीबी ने मौत की नींद सुला दिया है। काफी देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उपायुक्त उत्तरी के मुताबिक इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।

जानकीपुरम थाना क्षेत्र के अजनहर कलॉ गांव के पास सड़क किनारे शुक्रवार को कुछ लोगों ने चादर में लिपटे हुए एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी।

माल के बाद एक बार फिर इसी जोन में महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त उत्तरी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला का शरीर चादर से बंधा हुआ था। इससे आंशका जताई जा रही है कि हत्यारों ने महिला की कहीं और जगह जान लेने के बाद शव को चादर में बांधकर यहां फेंककर भाग निकले। स्थानीय लोगों की मानें तो शरीर पर चोट के निशान के अलावा गले पर कसाव के निशान लग रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। वहीं पुलिस दुष्कर्म की बात से इंकार कर रही है। यह भी आंशका जताई जा रही है कि महिला कहीं अपनों का निशाना तो नहीं बनी है। पुलिस उपायुक्त उत्तरी के मुताबिक इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। महिला की उम्र 30 वर्ष के करीब लग रही है। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!