August 8, 2026 2:18 am

महिला दिवस के अवसर पर पुस्तक वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

लखनऊ। राष्ट्रीय सेवा योजना कालीचरण पी. जी. कॉलेज लखनऊ द्वारा Youth for My Bharat and Youth for Digital Literacy थीम पर आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन की शुरुआत व्यायाम, ध्यान और प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद आज के द्वितीय सत्र का प्रारंभ लक्ष्य गीत के साथ हुई। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों की अलग अलग टोली ने महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण के लिए रैली का आयोजन किया जिसके माध्यम से ग्रामीणों में महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने का अपील किया। इसके बाद आज के बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो चंद्र मोहन उपाध्याय ने विद्यार्थियों को नियमित और मेहनत से अपने लक्ष्य के प्रति कार्य करने की बात कही साथ ही साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों में निरन्तर प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी।

इसी सत्र में काकोरी के ब्लाक प्रमुख श्री कुंवर राम विलास ने विद्यार्थियों को महिलाओं के सशक्तिकरण तथा समाज के लिए सहयोग की भावना से कार्य करते रहने की बातें बताई। प्रमुख जी ने उदा देवी की कहानियों के माध्यम से महिलाओं को अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित भी किया। इसके बाद ग्राम में स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्राचार्य, ब्लॉक प्रमुख, प्रधान एवं कार्यक्रम अधिकारियों के सहयोग से स्वयंसेवकों ने बच्चों को पुस्तक वितरण किया और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को नियमित पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों को महिला दिवस के अवसर पर बिस्किट भी वितरित किया। तत्पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया जिसके अंतर्गत आम, अमरूद सहित फूल के पौधे भी शिविर स्थल और प्राथमिक विद्यालय में रोपित लिए गए। आज के चतुर्थ सत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ जिसमें स्वयंसेवकों ने गीत गायन, नृत्य आदि का प्रदर्शन किया। तत्पश्चात अगले दिन के कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा किया एवं गतिविधियों की रूपरेखा तैयार किया। आज के कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री राम पाल यादव, हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ अरुण यादव, श्री नितिन सिंह, पुस्तकालय के डॉ आशुतोष अग्रहरि, कार्यक्रम अधिकारी डॉ अलका द्विवेदी, डॉ मुकेश कुमार मिश्रा, डॉ राजकुमार सिंह, डॉ शिव कुमार, महाविद्यालय के कर्मचारी गण एवं शिविरार्थी उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!