November 13, 2026 7:29 am

नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ महापर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न होगा पर्व 

सुरक्षा के मद्देनजर लखनऊ पुलिस भी मुस्तैद, अफसर दल-बल के साथ घाटों का ले रहे जायजा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। महापर्व की शुरुआत शुक्रवार से नहाय-खाय से शुरू हो जाएगी।

बताते चलें कि महापर्व का मुख्य कार्यक्रम शनिवार-रविवार को हजरतगंज के लक्षण मेला स्थल सहित राजधानी लखनऊ में बने अलग-अलग घाटों पर होगा। इस महापर्व की शुरुआत सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

इस दौरान व्रती महिलाएं भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की दुआ करेंगी।

वहीं लक्ष्मण मेला घाट सहित अन्य घाटों की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के अलावा सभी जोन के आलाधिकारी लगातार घाटों पर पहुंच कर निरीक्षण कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि छठ महापर्व को लेकर शहरी क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र के अलग-अलग घाटों जैसे कि चिनहट कस्बा स्थित छोहरिया मंदिर परिसर, मनकामेश्वर उपवन घाट, कुड़िया घाट, पक्का पुल, शिव मंदिर घाट, झूलेलाल वाटिका घाट, गोमती घाट सहित अन्य घाटों पर व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगी।

इसके अलावा कई जगह बने तालाबों पर भी छठ पूजन होगा।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!