August 8, 2026 2:11 am

महिला ने लगाया फीस न जमा हो पाने पर छात्र, छात्रा को स्कूल से भागने का आरोप: संपूर्ण समाधान दिवस में दिया शिकायती पत्र

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना व तहसील मलिहाबाद के अंतर्गत ग्राम सहीमाबाद निवासिनी नीतू कुमारी पत्नी सुमेर ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया है तथा शिकायती पत्र संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कर बताया है कि हमारे बेटी बेटा का ग्राम हसनपुर महाबली इंटर कॉलेज मलिहाबाद लखनऊ में एडमिशन आईटीआई के तहत हुआ था सन 2023 व 24‌ तथा 25 से विद्यालय महाबली इंटर कॉलेज में दाखिला हुआ था तब से लगातार पढता चला आ रहा जिसका एडमिशन और हर महीने की फीस जमा करते चले आ रहे थे लेकिन कुछ दिन पहले से विद्यालय के प्रबंधक द्वारा लगातार कहा जा रहा है कि आगामी फीस जमा कीजिए तब मैं विद्यालय में पहुंचकर विद्यालय के प्रबंधक से बोला कि मैं लगातार से हर महीने फीस का पैसा जमा करती चली आ रही हूं लेकिन अब किस बात का पैसा जमा करूं मैं तो पहले ही आपकी फीस अदा कर चुकी हूं और कहा कि विद्यालय के प्रबंधक ने अपनी मनमानी के चलते और आगे की फीस जमा कराने की बात शिकायती पत्र में लिखा हैं इस बात पर विद्यालय के प्रबंधक मुझे कहा की तुम अनपढ़ गवार की महिला हो अगर तुमने फीस नहीं जमा की ठीक तुम्हारी ही तरह तुम्हारे बच्चे भी अनपढ़ गवार रहेंगे, और बहुत ही अभद्र भाषा से महिला को अपमानित करके भगा दिया और दूसरे दिन महिला के बेटा बेटी को बेइज्जत करके विद्यालय से भगा दिया जिससे महिला ने अपने बच्चों का भविष्य अंधकार में डूबने को आ गया।

जिससे आहत होकर महिला ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर अनुरोध कर रही है कि हमारे बच्चों का विद्यालय में दाखिला कराकर और विद्यालय के प्रबंधक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। इस विषय में विद्यालय की महाबली इंटर कॉलेज की प्रबंधक जी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो अभिभावक ने हम पर आरोप लगाए हैं निराधार गलत हैं मैं किसी से पैसे नहीं मांग रही हूं मैं सिर्फ निर्धारित फीस जमा करने के लिए कही हूं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!