August 8, 2026 2:26 am

महिला बीएलओ का दस्तावेज सहित पर्स ले उड़ा चोर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र के राजाजीपुरम में चोरों ने महिला बीएलओ का पर्स चोरी कर भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज तो कर लिया, लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चल पाया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

इन दिनों देश व प्रदेश एस आई आर मतदाताओं को फार्म जोर-शोर से वितरित किया जा रहा है। इसी के तहत ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित गोल्डन सिटी में रहने वाली महिला बीएलओ हूरी जमाल तालकटोरा इलाके के राजाजीपुरम एफ ब्लॉक दुर्गा मंदिर के पास भद्दे वाली गली में एस आई आर का फार्म वितरित कर रहीं थीं। फार्म लेने वालों की भीड़ जमा थी कि इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए बेखौफ चोरों ने महिला बीएलओ हूरी जमाल का पर्स चोरी कर फुर्र हो गया।

हूरी जमाल को उस समय चोरी होने का महसूस हुआ जब वह पर्स से कुछ दस्तावेज निकालने के लिए हाथ बढ़ाया तो वह सन्न रह गई। देखा कि पर्स गायब है।

महिला बीएलओ हूरी जमाल के मुताबिक उनके पर्स में जरूरी दस्तावेज व मोबाइल फोन था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!