August 8, 2026 2:17 am

महिला स्पोर्ट टीचर को तेज रफ्तार डीसीएम ने कुचला, मौत

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार गैस सिलेंडर से लदी डीसीएम ने स्कूटी सवार महिला स्पोर्ट टीचर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सहित कुछ दूर पर घिसटते हुए चली गई।

जिससे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए टीचर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर गैस सिलेंडर से लदी डीसीएम की तलाश की जा रही है।

पारा क्षेत्र स्थित मौदा गांव निवासी अजय यादव की 24 वर्षीय बेटी जूली यादव आशियाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में सपोर्ट टीचर थी।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सवा छह बजे जूली घर से स्कूल जाने के निकलीं कि मौदा मोड़ के पास उन्हें याद आया कि वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही भूल गई। घर पर छूटे मोबाइल फोन लेने जाने के लिए जैसे ही मौदा मोड़ पर मुड़ी कि तेज रफ्तार से आ रही गैस सिलेंडर से लदी डीसीएम के चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सहित वह कुछ दूर तक घिसटती चली गई।

जिससे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में जूली यादव को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले डीसीएम और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!