August 8, 2026 2:12 am

महोली: डॉ.अंबेडकर सामाजिक एकता मंच ने हर्षोल्लास के साथ मनाई बुद्ध पूर्णिमा

सीतापुर। तहसील महोली ग्राम बरातपुर में ‘डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच’ के बैनर तले बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी आशीष कुमार (आपदा मित्र एवं अग्नि सचेतक)के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और तथागत गौतम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र-छात्राओं द्वारा की गई। छात्रों ने मोमबत्ती प्रज्वलित कर और तथागत के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सफल छात्र-छात्राओं से केक कटवाकर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया गया, जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा।

इस वर्ष के आयोजन की सबसे खास बात महिलाओं और माताओं की भारी उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार पिछले कई वर्षों से इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा पर जोर दिया और कहा:”तथागत गौतम बुद्ध का ‘अप्प दीपो भव’ (अपना दीपक स्वयं बनो) का मंत्र आज भी प्रासंगिक है। बच्चों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही वह प्रकाश है जो समाज को नई दिशा दे सकती है।”

कार्यक्रम में ग्राम बरातपुर के समस्त नर-नारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से समाज में एकता, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में सभी को बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं दी गईं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!