लखनऊ। आजमगढ जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर आजमगढ़ के न्यू एरा पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति फेज- 4 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों और बच्चियों को विभाग की सभी योजनाओं के बारे में बताया गया एवं सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में एवं बाल विवाह रोकथाम एवं बच्चों की शिक्षा सुरक्षा और स्वालंबन बनने के लिए यह कार्यक्रम किया गया जिसमें वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रबंधक सरिता पाल , केस वर्कर ममता यादव , स्टाफ नर्स पिंकी सिंह एवं महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक अन्नु सिंह उपस्थिति रही।




