लखनऊ। (संवाददाता) बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के तहत शुक्रवार को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता यादव की अगुवाई में मल्हौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और योजनाओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को केंद्र की सुविधाओं और साइबर अपराधियों एवं शोहदों से बचने के उपायों के बारे में बताया। यह अभियान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत चिनहट क्षेत्र के मल्हौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य में शुक्रवार को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान मिशन शक्ति टीम में शामिल महिला उपनिरीक्षक सरिता यादव ने बालिकाओं को अपराध से बचने के लिए कई अहम जानकारियां दी। कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाओं और बच्चियों को हेल्पलाइन नंबर 1090 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन और 112 के बारे में भी गहनता से जानकारी दी गई।




