November 3, 2026 5:18 pm

मीडिया और पुलिस के बीच तालमेल होना ज़रूरी: डीजीपी 

किसी अधिकारी ने पत्रकारों से उचित व्यवहार नहीं किया तो होगी कार्रवाई 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल और पेशेवर संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो भी अधीनस्थ पत्रकारों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मीडिया के साथ अच्छे और प्रोफेशनल संबंध रखना सिर्फ पुलिस की आवश्यकता नहीं है, बल्कि यह उनके कामकाज का एक अहम हिस्सा भी है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मीडिया समूह एक साफ-सुथरा आईना है जिसकी कद्र करना चाहिए क्योंकि यह एक चौथा स्तंभ है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रेसवार्ता के दौरान अपने मातहतों को आगाह करते हुए कहा कि पुलिस की कार्यशैली और किए गए कार्यों की जानकारी मीडिया व सोशल मीडिया के जरिए से जनता तक पहुंचाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई अफसर या कर्मचारी मीडिया के साथ उचित व्यवहार या तालमेल नहीं रखता तो ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों को गहनता से जानकारी दी जाएगी। न मानने पर आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वह मीडिया के बीच अच्छा व्यवहार रखें और उनका सम्मान करें क्योंकि यह एक चौथा स्तंभ के साथ-साथ एक साफ-सुथरा आईना भी है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!