August 8, 2026 2:17 am

मुम्बई, नई दिल्ली के लिए चलेंगी त्योहार स्पेशल ट्रेनें

लखनऊ। दिवाली, छठ समेत अन्य पर्वो में यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने मुम्बई, दिल्ली, बड़ोदरा समेत अन्य राज्यों की ओर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।गोमती नगर-नई दिल्ली-छपरा स्पेशल (04 फेरे)ट्रेन नम्बर-05071 गोमती नगर-नई दिल्ली स्पेशल 9 और 16 नवम्बर को गोमती नगर से रात्रि 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 05072 नई दिल्ली-छपरा स्पेशल 10 और 17 नवम्बर को नई दिल्ली से पूर्वाहन 10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 4:15 बजे छपरा पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मार्ग मे सीवान, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी ,ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल तथा गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!