August 8, 2026 2:23 am

मेडिकल स्टोर संचालक के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लगभग ढाई लाख रुपए के जेवरात, कपड़े किए पार

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को ग्राम पंचायत नवीनगर में सोमवार देर रात चोरों ने मेडिकल संचालक सर्वजीत मौर्य के घर को निशाना बनाया। भाई इंद्रजीत मौर्य ने बताया कि चोर छत से घर में घुसे और करीब ढाई लाख रुपए के जेवरात और तीस हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए।

घटना के समय सर्वजीत मौर्य परिवार सहित छत पर सो रहे थे। उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। मंगलवार तड़के जब सर्वजीत की पत्नी निर्मला छत से नीचे उतरकर घर में गईं, तो उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था। सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे कीमती जेवरात और नकदी गायब थी।

घटना की जानकारी मिलते ही सर्वजीत ने तुरंत पीआरवी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से भी जानकारी ली गई। पीड़ित सर्वजीत मौर्य ने अपनी पत्नी निर्मला के साथ मंगलवार को मलिहाबाद थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मलिहाबाद के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!