November 4, 2026 11:33 pm

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह तीनों के शवों को खोज निकाला 

जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम की मदद से बुधवार को बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र क्षेत्र सिसेंडी स्थित कुरियाना मोहल्ले में हर साल की तरह इस वर्ष भी गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर लोग गणेश प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए जबरेला पुल के पास सई नदी पर गए थे।

बताया जा रहा है कि गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के बाद कुछ लोग नदी में स्नान करने लगे कि तेज बहाव के चलते तीन लोग सिसेंडी गांव निवासी 25 वर्षीय धीरज पुत्र रामनरेश, 40 वर्षीय हरिप्रसाद व 23 वर्षीय प्रमोद पुत्र हरिशंकर डूब गए थे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की कुल पांच टीमों की मदद नदी में डूबे तीनों लोगों के शवों को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि धीरज पेंटिंग का काम करता था और प्रमोद फर्नीचर का काम करता था।

डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है और मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!