November 5, 2026 12:28 am

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे 

पुलिस एसडीआरएफ टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नदी में डूबे युवकों की तलाश शुरू की।

बताते चलें कि मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेडी जबरेला स्थित सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। पुलिस के मुताबिक सिसेडी गांव निवासी 25 वर्षीय धीरज पुत्र रामनरेश व एक अज्ञात युवक नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान तैर रहे थे कि इसी दौरान दोनों युवक गहराई में समा गए। खबर मिलते ही पुलिस स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नदी में डूबे दोनों युवकों की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस एसडीआरएफ टीम के साथ देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम की मदद से दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!