खुजौली गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के इंस्पेक्टर मोहनलालगंज की टीम ने पत्नी को प्रताड़ित कर उसे जान देने के मजबूर करने वाले दहेज लोभी पति अनिल कुमार रावत को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह नौ जुलाई 2026 मृतका गुड़िया ने अपनी बहन के मोबाइल फोन पर काल कर कहा कि मुझे बचा लो। इस सूचना पर घरवाले बेटी की ससुराल पहुंचे तो देखा कि गुड़िया का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटक रहा था। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दहेजलोभियों ने विवाहिता की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया है ताकि यह पता चल सके कि वह आत्महत्या कर ली है।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित खुजौली गांव निवासी अनिल कुमार रावत उर्फ छोटू पुत्र वंशीलाल को गिरफ्तार किया कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में अपना जुर्म इक़बाल करते हुए आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी गुड़िया इंस्टाग्राम में किसी अन्य लोगों से बहुत अधिक बात करती थी, जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होती रहती थी। जिसके चलते गुड़िया ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




