August 8, 2026 2:23 am

युवक ने ग्राम प्रधान पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने का लगाया आरोप, थाने पर दी तहरीर

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हातोली निवासी अनुराग मोर्या ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाकर कहां है कि आज 12.7.2025 को गांव में बरसात का मौसम चल रहा है बारिश के दौरान वर्तमान प्रधान ने रामचंद्र मोर्या ने सफाई कर्मियों द्वारा गांव के सभी स्थानों पर साफ सफाई करा रहे थे, तभी अनुराग मोर्या सफाई कार्य देखने के लिए गए थे।

जहां मौजूद ग्रामीणों के सामने ही प्रधान ने कहा कि तुम हमारे विकास कार्य की जांच करा रहे हो,और गंदी गंदी गालियां देते हुए उसे गोली मार कर हत्या कर देने की धमकी दी जबकि यह घटना गांव वालों के सामने आई है पीड़ित मारकरने देर शाम थाने पर पहुंच कर शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार भाटी से पूछा गया उन्होंने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है अगर आएगा तो उसकी जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!