लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र स्थित मधवापुर गांव निवासी 38 वर्षीय सुरेन्द्र ने पत्नी से किसी बात को हुई कहासुनी के बाद कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते देख घरवालों ने पुलिस की मदद से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मलिहाबाद थाना क्षेत्र स्थित मधवापुर गांव निवासी 38 वर्षीय सुरेन्द्र अपनी तीन बेटियों व एक बेटे के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि सुरेन्द्र और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हुई और नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली गई। इसी दौरान आहत होकर सुरेन्द्र ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर देख परिजन पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक क्या करता था और किस समय यह कदम उठाया, पुलिस अफसरों द्वारा बनाई गई मीडिया सेल इसकी पूरी जानकारी नहीं दे पा रही है।




