November 3, 2026 6:04 pm

​यूपी कांग्रेस मुख्यालय में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की मनाई गई जयंती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर आज राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गयी। इसके साथ-साथ महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल और प्रखर समाजवादी विचारक, चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती सादगी और गरिमापूर्ण तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने महान नेताओं के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री श्री राज बहादुर ने की। कार्यक्रम का संचालन श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, और कार्यकर्ताओं द्वारा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की प्रांगण में स्थित भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव के चित्रों पर भी पुष्प अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस मौके सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं और विचारकों ने पाठ किया। जिसमें गीता पाठ आचार्य डाॅ0 मोहित शुक्ला, कुरान पाठ कारी शमीम अख्तर, बाइबिल पाठ फादर सैमुअल एवं गुरूवाणी कीर्तन पाठ ज्ञानी भगत सिंह द्वारा किया गया। देश में अमन-चैन, कौमी एकता, सर्वधर्म समभाव और आपसी भाईचारे को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रार्थना की गई।

आज स्व0 इन्दिरा जी की पुण्य तिथि पर उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डाॅ0. प्रमोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन मुख्यालय में किया गया जिसमें डाॅ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ब्लड बैंक की डाॅ0 जय पासी एवं शिखा तिवारी की टीम ने सफलतापूर्वक रक्तदान कराया। रक्तदान शिविर में सेवादल के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में युवाओं और आम नागरिकों ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का नेतृत्व करते हुए डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा, हमारे महापुरुषों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। आज उनकी स्मृति में रक्त दान कर हम समाज के जरूरतमंदों के जीवन को बचाने का एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस सेवादल हमेशा देश और समाज की सेवा के लिए अग्रिम मोर्चे पर डटा रहेगा। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, श्री अनिलदेव त्यागी, श्री अमर सिंह, श्रीमती डा0 ऋचा कौशिक, श्री महादेव रावत, श्री करूणा करण रामू, श्री अमन बाथम, श्री कार्तिक गुप्ता, श्री मुदित शाह, श्री सुमित सिंह, श्री दिशान गुप्ता, श्री अर्जुन यादव, श्री शाहरूख इस्लाम, श्री अरूण तिवारी, श्री शिवम ठाकुर, श्रीमती नीलम गुप्ता, श्री आदित्य शुक्ला, श्री सुशील तिवारी सोनू पंडित, श्री अनिल शुक्ला, श्री आलेख पाण्डेय, श्रीमती शिफा खान, मो0 लतीफ अंसारी, श्री संजीव सिंह, श्रीमती सुनीता रावत, श्री फैसल खान, श्रीमती अफसाना अंसारी, श्री अमित गोयल, श्री सतीश बिन्द, श्री अतित बागी, श्री गोपी रावत, श्री शंकर शर्मा, श्री राकेश तिवारी, श्री अमन वर्मा, श्री देव नरायन, श्री राम किशोर ठाकुर, श्री क्षितिज तिवारी आदि भारी संख्या में लोग शामिल रहे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री राज बहादुर ने कहा कि इन्दिरा जी और हमारे महापुरूषों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इन्दिरा जी, सरदार पटेल और आचार्य नरेन्द्र देव द्वारा देश के लिए दिये गये योगदान को युगों युगों तक याद किया जाएगा।

काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय वाराणसी के पूर्व आचार्य प्रो0 सतीश राय जी ने इस मौके पर इन्दिरा जी और लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत को अखण्ड भारत बनाने और भारत को विशाल भौगोलिक क्षेत्र के रूप में स्थापित करने का योगदान इन्हीं महान नेताओं का रहा है। उन्होने बंगलादेश का हवाला देते हुए कहा कि हमारे देश की तरफ आंख उठाकर देखने का साहस करने वालों के इन्दिरा जी ने दो टुकड़े कर दिए। देश में प्रीवीपर्स खत्म करने, जमींदारी उन्मूलन के जरिए गरीबों, दलितों, पिछड़ों एवं भूमिहीनों को भूमि देने सहित बैंकों के राष्ट्रीयकरण जैसे असाधारण निर्णय करके भारत को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाकर विश्व पटल पर स्थापित करने का श्रेय इन्दिरा जी को है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के डेटा एनालिटिक विभाग के समन्वयक प्रो0 विनोद चन्द्रा ने इस मौके पर आचार्य नरेन्द्र देव एवं श्रीमती इन्दिरा गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाजवादी तत्वों का उपयोग करते हुए इन्दिरा जी ने अपने सरकार की नीतियां एवं कार्यक्रमों की रचना की। जिसके जरिए उन्होने भारत की आर्थिक स्थिति और सामाजिक न्याय की स्थिति में अमूलचूल परिवर्तन हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विचार विभाग के चेयरमैन श्री एच0एल0 दुसाध, श्री बोधलाल शुक्ला एडवोकेट, श्री संजय शर्मा, डा0 जियाराम वर्मा, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री नरेन्द्र दत्त त्रिपाठी, श्री प्रदीप सिंह एडवोकेट, श्री अजय चन्द्र चैबे, श्री अरशी रजा, श्री रमेश मिश्रा, श्री अशोक कुमार, श्री जे0पी0 मिश्रा, सरदार रंजीत सिंह, श्री विजय सक्सेना, श्री सुरेन्द्र यादव, श्री संदीप पाल धनगर, श्री के0के0 शुक्ला पूर्व पार्षद, श्री सुभाष श्रीवास्तव, श्री बलदेव लाठी, डा0 पी0के0 त्यागी, श्री विजय यादव, श्री दीपक पाण्डेय, श्री जे0पी0 पाण्डेय, श्री रजनीश यादव, श्री योगेश्वर सिंह, श्री के0डी0 शुक्ला, श्री रविन्द्र पटेल सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!