August 8, 2026 2:13 am

यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सात आरोपी गिरफ्तार 

बदमाश इमरान को लगी पुलिस की गोली,पुलिस ने की बरामदगी 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के जौनपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, सोनभद्र, लखनऊ, वाराणसी में यूपी पुलिस नें बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

यूपी के अमेठी जिले के थाना जायस पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने गंगारामपुरवा मोड़ पर घेराबंदी की। बदमाश इमरान निवासी रानीगंज ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में इमरान घायल हुआ उसे गिरफ्तार किया ।उसके कब्जे से लूट के पीले-सफेद धातु के आभूषण, नगद, एक तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद किया। आरोपी जायस थाने के केस में 25 हजार का इनामी था।

जौनपुर जिले थाना खुटहन पुलिस ने पटैला-मखदूमपुर मोड़ के पास से 1 लाख रुपये के इनामी शातिर अपराधी रविन्द्र निवासी मखदूमपुर को दबोचा। इसके खिलाफ जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, भदोही व गुजरात के थानों में हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट के 85 मुकदमे दर्ज हैं। खुटहन थाने में दर्ज केस में वांछित था।

सुल्तानपुर जिले के थाना कुडवार पुलिस व क्राइम ब्रांच ने फिरोजपुर कला तिराहे से जावेद अहमद, अजीम, मो0 आदिल, अजय कुमार को पकड़ा।जिसके कब्जे से चोरी के 2.40 लाख नगद व 16.50 लाख के जेवर बरामद किया । जावेद के विरुद्ध सुल्तानपुर में चोरी के 34 केस व अजीम के विरुद्ध हत्या, लूट, गैंगस्टर, एनडीपीएस के 23 केस व आदिल के विरुद्ध हत्या का प्रयास, लूट के 27 केस औऱ

अजय के विरुद्ध चोरी के 6 केस दर्ज है।यूपी के सोनभद्र जिले के थाना चोपन व बीजपुर पुलिस ने अलग-अलग जगह से राजेश निवासी गड़इडीह और रामदिहल निवासी नेमना को पकड़ा।जिसकी निशादेही से चोरी की 8 मोटरसाइकिल बरामद किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!