भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बांदा, गोण्डा औऱ आजमगढ़ इकाइयों नें की ट्रैप की कार्रवाई
ए अहमद सौदागर लखनऊ। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बांदा, गोण्डा औऱ आजमगढ़ इकाइयों नें अलग-अलग स्थानो पर ट्रैप की कार्रवाई कर तीन लोक सेवकों औऱ एक प्राइवेट कर्मी सहित चार लोगों को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन बांदा इकाई से सत्यप्रकाश सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट रैपुरा थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट नें शिकायत किया था कि धारा 82 आबादी श्रेणी भूमि निरस्तीकरण कर कृषि भूमि में परिवर्तन कराने के एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। इस पर निरीक्षक राम आसरे त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम नें मैकी मोड तिराहा प्रयागराज रोड चित्रकूट से लेखपाल रविशंकर द्विवेदी पुत्र स्व0 राममूरत द्विवेदी निवासी कस्बा व थाना राजापुर जनपद चित्रकूट व प्राइवेट मुंशी लवलेश कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 बल्देव प्रसाद निवासी ग्राम रूखमाखुर्द थाना बाहिलपुरवा जनपद चित्रकूट को बीस हजार रूपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की गोण्डा इकाई से राम हुकुम मौर्य निवासी ग्राम रमुवापुर थाना रिसिया जनपद बहराइच नें शिकायत की थी कि छेडखानी की धारा बढ़ाकर जेल न भेजने के एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। इस शिकायत पर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम नें थाना रिसिया जनपद बहराइच से उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र चौहान थाना रिसिया जनपद बहराइच पुत्र स्व0 रामानन्द चौहान निवासी ग्राम टेकुआ पाटी थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को पांच हजार रूपये की रिश्व लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की आजमगढ़ इकाई से चन्द्रशेखर शर्मा निवासी ग्राम भरौली थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ नें शिकायत किया कि विद्यालय की स्थाई मान्यता दिलवाने की एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है।इस शिकायत पर निरीक्षक आनन्द कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर के अधिष्ठान कक्ष से कनिष्ठ सहायक आकाश यादव कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ पुत्र स्व0 संजय यादव निवासी ग्राम गोडई पट्टी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को दस हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।




