न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन मे ग्राम्य विकास विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश मे महिलाओ को आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाने के हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहो से जुड़ी दीदियो के
आजीविका संवर्धन के लिए उन्हे विभिन्न विभागो की विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओ की आमदनी मे लगातार इजाफा हो रहा है।
आजीविका सृजन और नीतिगत पारिस्थितिकी तंत्र में विकेन्द्रीकृत अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नालेज एक्सचेंज कार्यक्रम श्रीमती दीपा रंजन मिशन निदेशक यू०पी०एस०आर०एल०एम० की गरिमामयी उपस्थिति में नोवाटोल होटल गोमतीनगर मे
बुधवार को आयोजित किया गया।कार्यक्रम में छह राज्यों — गोवा, ओडिशा, असम, पंजाब, उत्तराखंड एवं पश्चिम बंगाल — के विभिन्न सरकारी विभागों से आए प्रतिनिधियो सहभागिता की।
मिशन निदेशक, यूपीएसआरएलएम, दीपा रंजन ने महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित प्रमुख आजीविका पहलों की जानकारी साझा की। साथ ही, उन्होंने प्रतिनिधि मंडल के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने राज्यों में ऐसे कार्यक्रमों के प्रारंभ हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान छह राज्यों से आए सभी प्रतिनिधियों ने प्रेरणा ओजस के संचालन मॉडल, सौर उत्पादों के विनिर्माण, सोलर शॉप्स की स्थापना, स्वच्छ रसोई (क्लीन कुकिंग) समाधान तथा विकेन्द्रीकृत नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित कार्यों की सराहना की। साथ ही, उत्तर प्रदेश मे सूर्य सखियों की तैनाती व लखपति दीदी जैसी प्रमुख पहल को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सराहा गया।। नए हरित उद्यमों की स्थापना के विज़न की भी प्रशंसा की गई।
प्रतिनिधियों ने यह भी साझा किया कि वे अपने-अपने राज्यों में ऐसा इकोसिस्टम विकसित करना चाहते हैं, जिससे महिलाएँ हरित एवं सतत ऊर्जा को अपनाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने अपने राज्यों में ऐसे कार्यक्रमों की स्थापना एवं उनके परिचालन ढाँचे के विकास हेतु भविष्य में यू०पी०एस०आर०एल०एम० एवं प्रेरणा ओजस से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध भी किया।
इस मौके पर एसपीएम–यूपीएसआरएलएम सत्यजीत शुक्ल, प्रेरणा ओजस के शैलेन्द्र द्विवेदी,व अन्य अधिकारी,व कर्मचारी मौजूद रहे।




