पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा की पहल
अदालत के आदेश पर छह माह में लापता हुई 227 युवतियां बरामद, 34 की खोज में जुटी पुलिस
ए अहमद सौदागर लखनऊ। अचानक लड़कियों के लापता होने के मामलों में कई बार ऐसा भी होता है कि पीड़ित परिवार समाज में चर्चा न हो इसके लिए खामोश हो जाते हैं। वह लोग सामने आने का साहस नहीं जुटा पाते। कभी-कभी हताशा में लोग कुछ भी कर लेते हैं या प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों को तलाशने के लिए पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने गुमशुदा लड़कियों की खोजबीन करने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया।
अदालत का फरमान जारी होते ही छह माह के भीतर लापता हुई 261 लड़कियों में से 227 लड़कियों को पूर्वी जोन की पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया, जबकि 34 युवतियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुट गईं हैं।
डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के मुताबिक बीते छह माह के भीतर गुमशुदगी के 261 मुकदमे दर्ज किए गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक प्रार्थना पत्र अदालत में पेश किया गया था।
अदालत का फरमान जारी होते ही पूर्वी जोन की पुलिस ने डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के निर्देशन में सक्रिय हुई और 227 लड़कियों को सकुशल बरामद कर उनके घरवालों को सिपुर्द किया गया। डीसीपी पूर्वी के मुताबिक अभी 34 लड़कियां लापता हैं जिनकी सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गईं हैं।
उन्होंने बताया कि मिसिंग हुई लड़कियों को उम्मीद है कि जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।




