August 8, 2026 2:17 am

रक्षामंत्री से मिले व्यापारी, गिनाई समस्यायें

लखनऊ। मंगलवार को राजधानी लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उद्योग किसान व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ट्रांसपोर्ट नगर यूनियन के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने औपचारिक भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से किसान व्यापार मंडल अध्यक्ष व बीजेपी नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना संगठन, रितेश गुप्ता, हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, नीरज गुप्ता प्रदेश, ताज खान, अंजनी कुमार पांडे, अरविंद नाथ मिश्रा, निलेश सिंह और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत ट्रांसपोर्ट नगर यूनियन प्रभारी अमित शर्मा, निर्दलीय सभासद अशोक उपाध्याय शामिल रहे।व्यापारियों ने पहले तो रक्षामंत्री को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। फिर रक्षा मंत्री के समक्ष यह मांग रखी कि पूरे देश में जीएसटी की दर एक समान की जाये, डीजल पेट्रोल को भी जीएसटी दायरे में लाया जाए, बिना किसी शिकायत के व्यापारियों के यहां मारे जा रहे छापे पर तत्काल रोक लगाने की मांग रखी गई। वहीं व्यापारी नेता राजेश सोनी ने रक्षामंत्री से कहा कि बीेते दिनों सर्राफा व्यापारियों के यहां जो चोरी आदि की घटनायें हुई उसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ जिससे लोगों में काफी रोष है। इस पर रक्षामंत्री ने व्यापारियों की सभी समस्यायें सुनी और निराकरण कराने को आश्वस्त किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!