August 8, 2026 2:19 am

रविवार को आरएमएल में पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक्स विषय पर कार्यशाला

लखनऊ। राजधनी के डॉ राम मनोहर लोहिया संस्थान के हड्डी रोग विभाग में एक दिवसीय पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश प्रदेश के हड्डी रोग विभाग के विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे।जिसे कल यानी कि रविवार को एक दिवसीय पीडियाट्रिक-आर्थोपेडक्स सोसाइटी ऑफ उत्तर प्रदेश एवं लखनऊ आर्थोपेडक्स सोसाइटी के संयुक्त तात्वाधान में ‘पीडियाट्रिक-आर्थोपेडक्स’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि इस एक दिवसीय कार्यशाला में उत्तर प्रदेश और पूरे भारत से बाल हड्डी रोग विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे।जिसमें हड्डी रोग से संबंधित विषयो की जानकारी साझा करेंगे। जिसमें स्वास्थ्य विशेषज्ञ बाल हड्डी रोग के क्षेत्र में उत्पन्न हुई नई चुनौतियों व संभवानाओं और सेरेब्रल पाल्सी जैसे जटिल विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही मौजूद चिकित्सकों को कूल्हे से सम्बन्धित विकारो की सर्जरी के लिए मॉडल्स भी उपलब्ध कराये जायेगें। ज्ञात हो कि संस्थान द्वारा कार्यशाला करने का उद्देश्य “आरोग्येण अन्त्योदया” के तहत किया गया है।जिसका मतलब समाज की अंतिम श्रेणी तक खड़े व्यक्ति तक अस्थि रोग से सम्बन्धित आरोग्य की कामना करना है। बता दें कि कार्यक्रम में संस्थान निदेशक एवं केजीएमयू कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद, मुख्य अतिथि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल व रायपुर के निर्देशक प्रो. अजय सिंह, विशिष्ट अतिथि ,अस्थि रोग विभाग , केजीएमयू के विभागाध्यक्ष प्रो. विनीत शर्मा, डॉ. अनूप अग्रवाल व प्रो. आशीष कुमार शामिल होंगे। कार्यशाला का शुभारंभ 10.30 बजे संस्थान के प्रशासनिक भवन के भूतल स्थित सभागार में किया जायेगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!