घायल अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
रहीमाबाद के चैना गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते रहीमाबाद क्षेत्र के चैना गांव में एक मकान की कच्ची दीवार ढह गई। मकान की दीवार गिरते ही तीन लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से मलबे में दबे तीनों लोगों को लोगों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताते चलें कि तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश कच्चे मकान के काल साबित हुई ।
शनिवार दोपहर को रहीमाबाद क्षेत्र के रूसेना गांव के मजरे चैना गांव में सुरेश पुत्र शिवदयाल के मकान की कच्ची दीवार दोपहर को भरभरा कर गिर गई दीवार के मलबे में सुरेश 50 वर्ष, उनकी पुत्री सलोनी 20 वर्ष और पुत्र रजनीश 24 वर्ष दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और पुलिस कंट्रोल रूम सहित रहीमाबाद थाने को सूचना दी।सूचना मिलते ही पीआरवी 4826 और थाना इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकलवाकर आनन-फानन में घायलों अस्पताल भिजवाया जहां उनकी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक तीनों का इलाज चल रहा है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।





