July 31, 2026 4:37 am

रहीमाबाद क्षेत्र मेंअज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, मृतक के परिवार में मचा कोहराम

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान गंभीर घायल हो गया सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को नज़दीकी अस्पताल पहुँचाया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी अनुसार मुन्ना 50 वर्ष वर्ष पुत्र हेमराज निवासी तरौना खेत में पानी लगाने के चलते खेत से कुछ दूरी पर स्थित भारत पेट्रोल पंप निकट पर रहीमाबाद की ओर से खेत में पानी लगाकर इंजन पड़कर अपने घर तरौना जा रहे थे। तभी संडीला की ओर से सामने से आ रहे अज्ञात पिकअप डाले ने किसान को ज़ोरदार टक्कर दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।मौके पर पहुँची पुलिस ने किसान को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।मृतक के परिवार में पत्नी मुन्नी देवी सहित तीन लड़के बड़ा लड़का संजय,मंजेश सहित छोटा भाई अजय व दो बहने है मृतक के परिवार में खबर पाते ही कोराहम मच गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!