मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के अंतर्गतक्षेत्र ग्राम हामिद खेडा माजरा मवई कला में प्रेमी की हत्या के बाद प्रेमिका ने फांसी लगाकर कर आत्म हत्या कर ली परिजनों की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु लखनऊ भेज दिया ।
रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मवई कला के मज़रे हामिद खेडा में बृहस्पतिवार को लगभग चार बजे प्रेमिका मीरा ने झोपड़ी में लगी बल्ली में साड़ी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली मीरा का संजय कुमार गौतम के साथ बचपन से दोस्ती थी इसी कारण ही संजय कुमार गौतम की पहली पत्नी रीना से अनबन हो गई थी रीना अपने माइके में रहने लगी थी लगभग तीन साल पहले मीरा अपने पति सुनील कुमार व बेटे दिव्यांश को छोड़ कर अपने प्रेमी संजय कुमार के घर हामिद खेडा गांव में रहने लगी इससे नाराज पहले पति सुनील कुमार व बेटे दिव्यांश ने योजना बद्ध तरीके से रविवार के मीरा के प्रेमी संजय कुमार की गंडासे से काट कर नृसंश हत्या कर दी थी। जिससे रहीमाबाद पुलिस ने दोनों को हत्या में प्रयुक्त गंडासे सहित सुनील कुमार व बेटे दिव्यांश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रेमी की हत्या की वजह से उसने भी आत्महत्या कर ली मृतक संजय की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।




