August 8, 2026 2:22 am

रहीमाबाद क्षेत्र में महिला की सर्पदंश से मौत 

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद में बीती शुक्रवार शाम बारिश के सीजन में सर्प दंश की बढ़ती घटनाओं के बीच रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अंटाखेड़ा निवासी आजाद की पत्नी हलीमा (50) घर में खाना बनाने के लिए घर से बाहर बने एक कमरे से चूल्हा जलाने के लिए कंडे/उपला निकाल रही थी तभी उसी में छिपकर बैठे जहरीले सर्प ने महिला के पैर में डंस लिया।

जिससे महिला की हालत बिगड़ने पर घर वालों ने तुरंत आनन फानन में उसे लखनऊ पहुंचाया जहां चिकित्सको ने महिला को मृत घोषित किया। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार हलीमा घर के एक कमरे खाना बनाने के लिए उपला/कंडे में हाथ डाला कि कंडे में छिपकर बैठे सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक के परिवार में बेटा सूफियान, रिहान, बउआ हैं, जिससे सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!