August 8, 2026 2:23 am

रहीमाबाद थाने पर बने मंदिर परिसर में भजन कीर्तन के साथ सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाने पर बने मंदिर परिसर में मंगलवार शाम को रहीमाबाद इंस्पेक्टर आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में भजन कीर्तन के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। लोगों ने सुंदरकांड पाठ का श्रवण कर इसका लाभ उठाया। लोगों ने बारी बारी से एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भक्तिगीतों से आस-पास का इलाका गुंजायमान हो गया तथा वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर मंडली के सदस्यों ने कहा कि सुंदरकांड पाठ का श्रवण करने से घर में शांति आती है तथा तमाम विघ्न बाधाओं से मुक्ति मिलती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सुंदरकांड पाठ का श्रवण करना चाहिए। इंस्पेक्टर आनंद द्विवेदी ने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर पार हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रभु नाम के स्मरण मात्र से ही समस्त पाप कट जाते हैं। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड बजरंगबली की अराधना है। इसके पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं।

इस मौके पर अक्षत तिवारी, राम जी, कृष्णा तिवारी, शुभम पांडे, दुर्गेश प्रताप सिंह, श्याम, सहित कई पुलिसकर्मी और भक्तगण उपस्थित रहे हैं।

ये भी पढ़ें…

आयुष मंत्री ने विभाग द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!