August 8, 2026 2:19 am

रहीमाबाद: पुलिस के नाक तले चोरी,दहशत का माहौल

लखनऊ। राजधानी क्षेत्र के थाना रहीमाबाद अंतर्गत गुरुवार रात को चोरों ने एक ज्वेलरी व कपड़े की दुकान पर चोरों ने किया हाथ साफ रहीमाबाद चौराहे के पास गुरुवार रात चोरों ने थाने से लगभग महज सौ मीटर पर स्थित सर्राफ दुकान को निशाना बनाया। शटर काट कर अंदर घुसे चोर नकदी, आभूषण सहित लगभग 11 लाख का सामान समेट ले गये। व्यापारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। रहीमाबाद कस्बा निवासी वहाज की मुख्य चौराहे पर सोने-चांदी व कपड़े की दुकान है। लगभग सौ मीटर दूरी पर ही रहीमाबाद थाना है। देर रात चोर दो दुकानों के शटर काट कर अंदर घुसे। इसके बाद सामान समेट ले गये। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गये। मुख्य चौराहे पर चोरी की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गये। पुलिस को भनक तक नहीं लगी। ज्वैलरी शॉप के दुकानदार वहाज हुसैन सुबह घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया चोर साढ़े 12 किलो चांदी के आभूषण और 10 ग्राम सोना चोरी कर ले गये। जिसकी कीमत करीब 10 लाख 76 हजार व कपड़े की दुकान से लगभग नब्बे हज़ार की नकदी समेट ले गये हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं आरोपियों की तलाश में जूट गई पुलिस,इंस्पेक्टर ने डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीमों के साथ साक्ष्य एकत्रित किये। वहीं खोजी कुत्ता की मदद से चोरों की निशानदेही का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वारदात से व्यापारियों ने पुलिस गश्त पर सवालिया निशान उठाते हुये नाराजगी जताई है। रहीमाबाद के थाने के लगभग सौ मीटर की दूरी पर हुई इस घटना से इलाके में लोगों में खौफ फैल गया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!