मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में रविवार रात में एक युवक की बांके से काटकर हत्या कर दी गई। युवक कार चला कर अपना जीवन यापन करता था। रविवार की देर रात उसके घर पर आकर बांके से उसके शरीर पर कई बार किया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हत्या की वजह अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रहीमाबाद थाना क्षेत्र के हामिद खेड़ा माजरा मवई कला निवासी संजय की बीती रात करीब 12 बजे दो अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई मृतक की मां रामदुलारी ने बताया कि देर रात घर पर सब सो रहे थे तभी रात में दो लोग आए और दरवाजा खट खटाने लगे जैसे ही दरवाजा खोला दोनों युवकों ने पहले मेरा गला दबा दिया। उसके बाद संजय के साथ मारपीट करने लगे और संजय के ऊपर बांके से कई वार किए। संजय उठकर भागा फिर वह पास में नहर में कूद गया। दोनों हमलावरों ने संजय को नहर से खींचकर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।
मृतक संजय का विवाह 12 साल पहले रीना से हुआ था। लेकिन कुछ समय बाद ही पति पत्नी दोनों अलग रहने लगे। जिनके तीन संताने हैं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।




