मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के गहदो चौराहे के पास चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना करीब चार किलो चांदी व बीस हजार नकद के माल पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गए। कुछ दिन पहले भी चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया जिस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली है। बीती रात को अब चोरों ने पुलिस को चैलेंज कर तीन दुकानों के शटर तोड़ लाखों के माल पर हाथ साफ किया है।
रहने वाला लखनऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गहदो चौराहे पर चोरों ने बीती रात तीन दुकानों के शटर तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ किया सुबह जब आसपास के लोगों ने दुकानों के शटर टूटे पाए, तो उन्होंने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।
चोरों ने गहदो के रहने वाले संजय सोनी संजय ज्वेलर्स की दुकान से करीब 4 किलो चांदी व बीस हजार रुपए के अलावा पास में दो और दुकानों करीब लाखों का माल साफ कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद चोर आशीष रस्तोगी कि दुकान को कि बाजार में गणपति ज्वेलर्स नाम से दुकान है। चोरों ने यहां से करीब 4 किलो चांदी वह दस हजार के माल पर हाथ साफ कर फरार हो गए। वहीं बाजार में ही गुड्डी के ब्यूटी पार्लर की दुकान में घुसकर चोरों ने करीब तेरह हजार के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना से ग्रामीणों ने करीब 1 घंटे तक रहीमाबाद माल मार्ग पर जाम लगा दिया। थाना अध्यक्ष अनुभव सिंह के द्वारा बीस दिन के अंदर चोरों को पकड़े जाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों धरना समाप्त किया।




