August 8, 2026 2:23 am

रहीमाबाद में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक की मौत

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में मंगलवार को मकान के विवाद को लेकर एक साल से चल रहा विवाद हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज मार पीट ईंट पत्थर चलने की वज़ह से ओला चालक युवक की मौत हो गई परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

ज्ञात हो कि रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ससपन के मजरे बखतौरी पुर में एक साल से चल रहे मकान विवाद को लेकर सोमवार रात लगभग नौ बजे दोनों पक्षों में गाली-गलौज मार पीट व एक पक्ष की ओर से छत से ईंट चलने शुरू हो गई जिसके चलते ओला चालक अमन दीक्षित 34 वर्ष की मौत हो गई ।

मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और मृतक के पिता सुशील दीक्षित की तहरीर पर पंकज दीक्षित, मंजू दीक्षित, नीरज दीक्षित, सपना दीक्षित, कल्पना दीक्षित, विमलेश दीक्षित के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आरोपी पंकज दीक्षित को हिरासत में ले लिया मृतक अमन दीक्षित की मां मनोरमा दीक्षित पत्नी रूवी दीक्षित बहन खुशबू दीक्षित भाई बिपिन दीक्षित व भाई की पत्नी आरती दीक्षित सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!