मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में शनिवार को ग्राम अनीपुर गांव के करीब एक दिव्यांग 45 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला पुलिस ने मृतक का पंचनामा ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण द्वारा भराकर पोस्टमार्टम करने हेतू लखनऊ भेज दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह दिव्यांग अधेड़ रोज इधर से उधर घरों से खाना मांगकर खाकर इधर से उधर घूमता रहता था, थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि इस दिव्यांग मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों का इंतजार 3 दिन तक करने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा ।




