मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ विकासखंड मलिहाबाद थाना रहीमाबाद के क्षेत्र में शनिवार को स्थित उत्सव लान के परिसर में सामाजिक सद्भाव गोष्ठी का अत्यंत सफल, भव्य और प्रेरणादायी आयोजन सम्पन्न हुआ।
समाज की 28 जातियों के 71 प्रमुख प्रतिनिधियों की सहभागिता ने इस कार्यक्रम को अद्वितीय बना दिया। सभी वर्गों ने एक मंच पर एकत्र होकर भाईचारे, सौहार्द और सकारात्मक संवाद को और दृढ़ करने का संकल्प लिया।
गोष्ठी का शुभारंभ संघ के विभाग प्रचारक श्री अमित जी ने सारगर्भित विचार-विमर्श के साथ किया। तत्पश्चात जिला कार्यवाह अभय, खंड संचालक अभिषेक, तथा प्रांत गौ संवर्धन प्रमुख उमाकांत,ने सामाजिक एकजुटता, कर्तव्यबोध और समरसता पर अत्यंत विचारोत्तेजक संबोधन दिए।
बैठक में मिथिलेश कुमार पांडे, राम सिद्ध अवस्थी जी, रमेश पॉल जी, वीरेंद्र साहू जी, रामपाल जी, संतलाल जी, राकेश रावत जी, भूपेंद्र हिंदू (विभाग मंत्री), अर्पित सोनी, चंद्रशेखर, रमेश पाल जी सहित अनेक सम्मानित जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में श्री अमित जी ने कहा कि “यदि ऐसी गोष्ठियाँ हर दो माह के अंतराल पर आयोजित की जाएँ, तो सामाजिक सद्भाव और आपसी विश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।”
यह गोष्ठी न केवल विचारों के आदान–प्रदान का मंच साबित हुई, बल्कि रहीमाबाद की सामूहिक चेतना, सामाजिक एकता और जिम्मेदारी को नई दिशा देने वाला एक प्रभावशाली और ऐतिहासिक प्रयास भीबनकर उभरी।




