November 4, 2026 11:33 pm

रहीमाबाद में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना: ताला तोड़कर जेवर व नगदी पार, पुलिस जांच में जुटी

मलिहाबाद/रहीमाबाद (लखनऊ)। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुंशी खेड़ा (माजरा तरौना) में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के संबंध में पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम मुंशी खेड़ा निवासिनी लक्ष्मी पत्नी जुगलेश ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 सितंबर 2026 को वह अपने मायके मलिहाबाद गई हुई थीं। 23 सितंबर 2026 की रात करीब 2:00 बजे जब वह वापस लौटीं, तो देखा कि खाली पड़े घर की दीवार फांदकर कमरे का ताला तोड़ा गया था।

कमरे के अंदर रखे बक्से को खंगालकर अज्ञात चोर उसमें रखे दो जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने का मंगलसूत्र, आईफोन टैबलेट और ₹5,000 नगद लेकर फरार हो गए। गश्त का दावा करने वाली पुलिस को चुनौती देते हुए चोर सामान समेटकर रफूचक्कर हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पीड़िता का शिकायती पत्र लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!