August 8, 2026 2:20 am

राजधानी में डेंगू के मामले कम होने नहीं ले रहें नाम

लखनऊ। राजधानी में डेंगू के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। रविवार को विभिन्न क्षेत्रों के सर्वेक्षण में 18 डेंगू रोगी मिले। जिसमें एनके रोड में एक पुरुष एक महिला, चंदर नगर छह पुरुष और चार महिला, इंदिरा नगर में दो महिला एक पुरुष अलीगंज में तीन पुरुष और तीन महिला डेगू धनात्मक रोगी पाए गए। वहीं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लगभग 119 घरों एवं आस-पास स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल तीन घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी की गई।

इसके अतिरिक्त नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों भवनों का निरीक्षण किया गया तथा लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव किया गया। क्षेत्रीय जनता को घर के आस-पास पानी जमा न होने, पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें, हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ़ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ़ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लाने, पूरी बांह के कपड़े पहनने, बच्चों को घर से बाहर न निकलने, मच्छर रोधी क्रीम लगाने एवं मच्छरदानी में रहने तथा डेंगू एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव से सम्बंधित स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।

मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के लिएवाटर टैंक व कंटेनरों को ढक कर रखे, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दे। अनावश्यक कन्टेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे। तत्काल उसका निस्तारण सुनिश्चित करे। प्रत्येक सप्ताह कूलर का पानी बदले, कूलर आदि में ज़्यादा दिनों तक पानी जमा न होने दे। घरो और होटल के वाटर टैंक में लार्वीवोरस फिश का उपयोग करे। बर्ड बाथ, फूलदान आदि में प्रत्येक सप्ताह पानी बदले।स्वयं बचाव के उपायसोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे।

दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल सिलिव्स के कपड़े पहने बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का उपयोग करे।घर मे या घर के आस पास कूलर, बाल्टी, बैरल, फूलदान, बर्ड बाथ, फ्रीज़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे।टूटे बर्तन, अनुपयोगी बोतल, टिन, पुराने टायर, और कबाड़ को घर मे न जमा होने दे और न ही घर के पास उन्हें फेके। उक्त चीज़ों का उचित निस्तारण सुनिश्चित कराए ताकि उसमे मच्छरों की ब्रीडिंग न हो पाए। बुखार होने पर स्वंय से दवा न करे, चिकित्सक के परामर्श के उपरान्त ही दवा का उपयोग करें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!