August 8, 2026 6:09 am

रामपुर: जिला पंचायत परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, गोलियों की गूंज से फैली सनसनी 

जिला पंचायत में तैनात बाबू पर हत्या किए जाने का आरोप

अधिवक्ताओं का ग़ुस्सा फूटा, जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में संगीन वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रामपुर जिले के जिला पंचायत परिसर में बुधवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब बेखौफ बदमाशों वरिष्ठ अधिवक्ता फारूक खान के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया।

जिला पंचायत परिसर में बदमाशों ने जिस तरह से दिनदहाड़े गोलियों से छलनी किया वह पुलिस के इकबाल पर सवाल है। घटना को अंजाम देकर हत्यारे असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। वहीं जिला पंचायत में तैनात पत्नी ने

घटना का आरोप जिला एक बाबू पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पति के सीने में गोलियों की बौछार देख पत्नी बचाने के लिए दौड़ी तो बदमाशों ने उन्हें भी गोली मारकर जख्मी कर दिया। जिला पंचायत परिसर में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले कातिल मौके से भाग निकले। पुलिस अफसरों के मुताबिक इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक फारूक खान रामपुर जिले के जिला कलेक्ट्रेट वरिष्ठ अधिवक्ता थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी जिला पंचायत कार्यालय में तैनात हैं। बताया जा रहा है रोज की तरह बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी काम कर रहे थे कि इसी दौरान गोली चलने लगी। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर वरिष्ठ अधिवक्ता फारूक खान को मौत की नींद सुला दिया। जबकि उनकी पत्नी गोली लगने से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल पत्नी का इलाज चल रहा है।

वहीं घटना के बाद अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मोके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारों को दबोचने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!