August 8, 2026 2:17 am

रामलला को विराजमान होते हुए देखना हम सबके लिए सौभाग्य की बात- सुनील यादव

लखनऊ। निष्पक्ष भारतीय पत्रकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष लखनऊ सुनील यादव ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इसके लिए सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं ! जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि मेरी भगवान राम से यह प्रार्थना कि वे अपने भक्तों पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखें।

अपने जीवनकाल में रामलला को राम मंदिर में विराजमान होते हुए देखना, सुनना व महसूस करना परम सौभाग्य की बात है। यह हम सब पर भगवान राम की कृपा ही है कि अपने जीवन काल में हमें ऐसा परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। लोगों से निवेदन करते हुए सुनील यादव ने कहा कि 22 जनवरी के दिन सभी लोग अपने घरों में दिए जलाएं और दीपावली की तरह अपने घर को सजाने का काम करें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!